संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मण्डल ने किया निरीक्षण
चंदौली। संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मण्डल द्वारा जिला कृषि अधिकारी चन्दौली कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी एवं उप कृषि निदेशक चन्दौली उपस्थित रहे। उन्होंने बीजों की उपलब्धता एवं वितरण के साथ उर्वरकों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिला कृषि अधिकारी चन्दौली को निर्देशित किया गया कि बीजांे की उपलब्धता एवं वितरण का अनुश्रवण करते हुए शत-प्रतिशत बीजों का वितरण कराया
चंदौली

12:13 PM, Nov 21, 2026
चंदौली। संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मण्डल द्वारा जिला कृषि अधिकारी चन्दौली कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी एवं उप कृषि निदेशक चन्दौली उपस्थित रहे। उन्होंने बीजों की उपलब्धता एवं वितरण के साथ उर्वरकों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिला कृषि अधिकारी चन्दौली को निर्देशित किया गया कि बीजांे की उपलब्धता एवं वितरण का अनुश्रवण करते हुए शत-प्रतिशत बीजों का वितरण कराया जाए। साथ ही उप कृषि निदेशक चन्दौली को निर्देशित किया गया कि आपके यहाँ जो भी योजनाएं संचालित हैं जिनमें प्रदर्शनों में बीज वितरित होना है। सभी प्रदर्शन प्रभारियों को निर्देशित कर प्रदर्शन में चयनित कृषकों/लाभार्थियों की सूची लेकर संबंधित बीज गोदामों से 21. से दिनांक 25 नवम्बर तक प्रत्येक दशा में समस्त बीज वितरण कराना सुनिश्चित करें। जिला कृषि अधिकारी चन्दौली एवं उप कृषि निदेशक चन्दौली के साथ राजकीय कृषि बीज भण्डार सदर, चन्दौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बीज गोदाम प्रभारी अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में प्रभारी अवगत कराया गया कि गेहूॅ 820.00 कुं0 के सापेक्ष 609.43 कुं0, मसूर सामान्य बीज 16.56 कुं0 के सापेक्ष 7.68 कुं0, चना 33.28 कुं0 के सापेक्ष 27.84 कुं0 एवं सरसों (प्रर्दशन) 200 किग्रा के सापेक्ष 170 किग्रा0 का वितरित किया गया है। तद्क्रम में प्रभारी को निर्देशित किया गया कि अवशेष बीजों का नियमानुसार शत-प्रतिशत दो दिवस के अन्दर वितरण किया जाना सुनिश्चित करें। साथ मौके पर उप नवनियुक्त प्रा0सहा0 ग्रुप-सी के कर्मचारियों को विभागीय योजना एवं उनके कार्य एवं दायित्वों की जानकारी दी गयी।
Advertisement
