संयुक्त कृषि निदेशक ने चंदौली में कृषि विभाग और उर्वरक केंद्रों का किया निरीक्षण, बीज वितरण और उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा
संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मंडल ने शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय, चंदौली का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी (प्रभारी कृषि रक्षा अधिकारी) सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
चंदौली

5:47 PM, Jul 17, 2026
चंदौली। संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मंडल ने शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय, चंदौली का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी (प्रभारी कृषि रक्षा अधिकारी) सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त कृषि निदेशक ने जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने खरीफ 2026 के अंतर्गत वितरित विभिन्न प्रकार के बीजों से प्राप्त धनराशि की स्थिति का भी जायजा लिया और जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी बीज गोदामों की समीक्षा कर शत-प्रतिशत धनराशि जमा कराना सुनिश्चित किया जाए।
कृषि रक्षा योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने उपलब्ध बजट के सापेक्ष भौतिक प्रगति के अनुरूप वित्तीय व्यय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही संकर बीजों के उपयोग को बढ़ावा देने की योजना के तहत सदर राजकीय कृषि बीज भंडार पर लगाए गए स्टॉल के माध्यम से हाइब्रिड मक्का बीज वितरण की भी समीक्षा की।
Advertisement
इस अवसर पर कृषक कल्लू तिवारी, श्रीमती निर्मला देवी एवं वीरेन्द्र कुमार सहित अन्य किसान उपस्थित रहे। संयुक्त कृषि निदेशक ने किसान कल्लू तिवारी को ज्वार मिनीकिट बीज भी वितरित किया। निरीक्षण के दौरान बीज गोदाम प्रभारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके बाद संयुक्त कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी ने विकास खंड बरहनी स्थित बी-पैक्स छतेम का निरीक्षण किया। यहां बी-पैक्स कर्मचारी अभिषेक कुमार यादव एवं एडीओ कोऑपरेटिव उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि केंद्र पर 13.45 मीट्रिक टन डीएपी, 12.75 मीट्रिक टन एनपीके तथा 16 बोरी यूरिया उपलब्ध है। मौके पर किसान प्रकाश, जितेंद्र कुमार सिंह, महावीर सिंह, सुनील कुमार एवं राहुल सिंह उर्वरक प्राप्त करने के लिए उपस्थित मिले।
निरीक्षण के क्रम में संयुक्त कृषि निदेशक ने सैयदराजा स्थित निजी उर्वरक विक्रेता शुभम इंटरप्राइजेज का भी निरीक्षण कर उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए।
