दो माह से बंद पड़े मकान से लाखों रुपए के गहना चोरी
सेमरा गांव में दो माह से बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। मुंबई से घर लौटी महिला ने बुधवार को मकान खोला तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त देखकर सन्न रह गई। आलमारी की जांच करने पर उसमें रखे मंगलसूत्र सोने के कान के झुमके, चांदी की दो पायल और पैंजनी सहित अन्य आभूषण गायब मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का पुलिस नें निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
शहाबगंज, चंदौली

4:18 PM, Aug 5, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज (चंदौली)। सेमरा गांव में दो माह से बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। मुंबई से घर लौटी महिला ने बुधवार को मकान खोला तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त देखकर सन्न रह गई। आलमारी की जांच करने पर उसमें रखे मंगलसूत्र सोने के कान के झुमके, चांदी की दो पायल और पैंजनी सहित अन्य आभूषण गायब मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का पुलिस नें निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
भैसासुर गांव निवासी नारद चौहान ने सेमरा गांव में नया मकान बनवाया है। उनकी पत्नी संगीता पुत्र शिवम के साथ करीब दो माह से मुंबई में थीं। नारद चौहान भैसासुर स्थित अपने गांव में रहते हैं। करीब 15 दिन पहले वह सेमरा स्थित मकान पर आए थे। उस समय मकान में सब कुछ ठीक था।
बुधवार को संगीता और शिवम मुंबई से लौटकर सेमरा स्थित मकान पहुंचे। मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर गए तो सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी खोलने पर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। चोरी की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
Advertisement
सूचना पर थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच की जा रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला चोरी का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
