जेडीसी ने मिर्जापुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, सराहा
धानापुर। संयुक्त विकास आयुक्त (जेडीसी) वाराणसी मंडल हरेन्द्र कुमार सिंह ने गुरुवार को क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव में बने अमृत सरोवर, पंचायत भवन, अमृत वाटिका, खेल मैदान, खाद्य गोदाम तथा ग्राम सभा में कराए गए इंटरलॉकिंग कार्य का जायजा लिया।
चंदौली

8:55 PM, Apr 9, 2026

Advertisement
निरीक्षण के दौरान जेडीसी ने ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता और व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर इस प्रकार के कार्य ग्रामीण विकास को नई दिशा देते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने ग्राम प्रधान राजेश सिंह के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान विकासखंड अधिकारी अमित कुमार, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सिंह "गुद्दर सिंह" पुल्लू बाबू आशुतोष सिंह जितेंद्र सिंह सहित अन्य ब्लाक कर्मी और ग्रामीण उपस्थित रहे।