जापानी प्रतिनिधिमंडल 16 जुलाई को मिर्जापुर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों का करेगा फील्ड विजिट
जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) और नीति आयोग के संयुक्त कार्यक्रम के तहत 16 जुलाई को छह सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल धानापुर विकास खंड की मिर्जापुर ग्राम पंचायत का भ्रमण करेगा। प्रतिनिधिमंडल ग्राम पंचायत में हुए उत्कृष्ट विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता और प्रभाव का आकलन करेगा।
धानापुर, चंदौली

खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा
2:53 PM, Jul 14, 2026
धानापुर । जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) और नीति आयोग के संयुक्त कार्यक्रम के तहत 16 जुलाई को छह सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल धानापुर विकास खंड की मिर्जापुर ग्राम पंचायत का भ्रमण करेगा। प्रतिनिधिमंडल ग्राम पंचायत में हुए उत्कृष्ट विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता और प्रभाव का आकलन करेगा।
विकास खंड अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा और ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अमृत सरोवर, अमृत वाटिका, अन्नपूर्णा भवन, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र तथा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विकास कार्यों का देखेंगे। टीम इन कार्यों का अवलोकन कर ग्रामीण विकास के मॉडल को समझेगी।
Advertisement
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार यह भ्रमण नीति आयोग एवं जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी के सहयोग से संचालित सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स कार्यक्रम के अंतर्गत किया जा रहा है। इस दौरान विकास खंड स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे और प्रतिनिधिमंडल को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे।
ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने बताया कि मिर्जापुर ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के स्वागत और भ्रमण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
