महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनेश्वर मिश्र लड़ाई लड़ते रहे- रामकिशुन
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में लाल किले से देश का तिरंगा झंडा का झंडा रोहण करना इस सपने को समाजवादी पार्टी के सिपाही अखिलेश यादव द्वारा पूर्ण किया जाएगा। जनेश्वर मिश्रा समाज में फैली हुई कुरुतियों के खिलाफ हमेशा संघर्ष करते रहे हैं।
चंदौली

9:22 AM, August 6, 2025
डीडीयू नगर।भारत सरकार के पूर्व मंत्री समाजवादी नेता छोटे लोहिया के नाम से विख्यात स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती बड़े धूमधाम से समाजवादी पार्टी कार्यालय मुगलसराय में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में लाल किले से देश का तिरंगा झंडा का झंडा रोहण करना इस सपने को समाजवादी पार्टी के सिपाही अखिलेश यादव द्वारा पूर्ण किया जाएगा। जनेश्वर मिश्रा समाज में फैली हुई कुरुतियों के खिलाफ हमेशा संघर्ष करते रहे। जीवन के अंतिम क्षण में भी महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने लड़ाई लड़ी। उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर आधुनिक भारत के नवनिर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव, प्रेमनाथ तिवारी ,पूर्व सभासद रिंकू राइन, आरती यादव, नियाज अंसारी, सुरेंद्र यादव, बैजनाथ यादव, रामनाथ, विकास चौबे, संतोष मिश्रा, याकुम्ब शाह, संजय प्रसाद, संजय भारती, बबली यादव, विनोद तिवारी आदि लोगों ने तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
Advertisement