नरसिंहपुर में जन चौपाल, प्रभारी मंत्री ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ आमजन के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि चौपाल शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने और उनका वास्तविक फीडबैक प्राप्त करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
चंदौली

5:52 PM, Jun 4, 2026
चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के राज्य मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड की अध्यक्षता में गुरुवार को सदर तहसील के ग्राम नरसिंहपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ आमजन के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि चौपाल शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने और उनका वास्तविक फीडबैक प्राप्त करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 5 जून से 21 जून 2026 तक प्रदेश की सभी विधानसभाओं में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
Advertisement
चौपाल के दौरान प्रभारी मंत्री ने आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, हर घर जल योजना तथा सामुदायिक शौचालय जैसी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
कार्यक्रम के समापन पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत प्रभारी मंत्री एवं अन्य अतिथियों ने नीम, पीपल, बरगद, जामुन और आंवला के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर साधना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित