जमील खान जिद्दी मेमोरियल कप: रोमांचक मुकाबले में बारा गाजीपुर ने मारी बाजी
धानापुर (चंदौली)। अमर वीर इंटर कॉलेज, धानापुर के मैदान पर आयोजित जमील खान जिद्दी मेमोरियल कप फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन दर्शकों को बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आज़ाद मुस्लिम रोज़ स्पोर्टिंग क्लब (धानापुर) और बारा गाजीपुर के बीच खेले गए इस संघर्षपूर्ण मैच में पेनल्टी शूटआउट के जरिए बारा गाजीपुर की टीम ने जीत दर्ज की।
धानापुर, चंदौली

6:19 PM, Jan 24, 2026
आसिफ खान
जनपद न्यूज़ टाइम्सधानापुर (चंदौली)। अमर वीर इंटर कॉलेज, धानापुर के मैदान पर आयोजित जमील खान जिद्दी मेमोरियल कप फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन दर्शकों को बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आज़ाद मुस्लिम रोज़ स्पोर्टिंग क्लब (धानापुर) और बारा गाजीपुर के बीच खेले गए इस संघर्षपूर्ण मैच में पेनल्टी शूटआउट के जरिए बारा गाजीपुर की टीम ने जीत दर्ज की।
मैच का पहला गोल 38वें मिनट में धानापुर टीम के खिलाड़ी आशिद खान ने शानदार अंदाज़ में दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी। 41वें मिनट में बारा गाजीपुर के खिलाड़ी आशिफ ने जवाबी गोल करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
Advertisement
निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं, जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से कराया गया। पहले राउंड में दोनों टीमों ने पांच-पांच पेनल्टी में 3-3 गोल किए, जिससे मुकाबला फिर टाई हो गया। इसके बाद कराए गए अतिरिक्त 2-2 पेनल्टी शूटआउट में बारा गाजीपुर (बारा मिर्ज़ा) की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज कर ली।
टूर्नामेंट का आयोजन आज़ाद मुस्लिम रोज़ स्पोर्टिंग क्लब सोसायटी द्वारा किया जा रहा है। मैच के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव एवं सैयदराजा के पूर्व चेयरमैन इम्तियाज खान रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना की सराहना की। इस दौरान मुख्य रूप से बाबू अली खान, इमरान खान नेता, शाहनवाज खान, तौहीद खान, हाफिज इबरार खान, सलमान खान, नेसार खान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
