जय मां काली सेवा समिति ने कराया विशाल भंडारे का आयोजन
शहाबगंज। जय मां काली सेवा समिति, शहाबगंज की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां काली के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की काफी भीड़ देखने को मिली।
shahabganj, chandauli

7:37 PM, Oct 19, 2026
Vinod Kumar
जनपद न्यूज़ टाइम्स
शहाबगंज। जय मां काली सेवा समिति, शहाबगंज की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां काली के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की काफी भीड़ देखने को मिली।
Advertisement
आयोजन के दौरान मां काली के स्वरूप में सजे कलाकार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन स्थल पर भक्तों की भीड़ और उत्साह से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। समिति की ओर से धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया गया।
