सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बने इंतजार अहमद
चंदौली। समाजवादी पार्टी (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर चंदौली जनपद में पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष पद पर नेगुरा निवासी इंतजार अहमद को बनाया गया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष की ओर से पत्र जारी किया गया है।
चंदौली

1:06 PM, Sep 21, 2026
चंदौली। समाजवादी पार्टी (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर चंदौली जनपद में पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष पद पर नेगुरा निवासी इंतजार अहमद को बनाया गया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष की ओर से पत्र जारी किया गया है। पत्र में नवनियुक्त पदाधिकारी से समाजवादी पार्टी के संविधान के तहत संगठन के लिए सक्रियता से कार्य करने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा की गई है।
Advertisement
नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने और पिछड़े वर्ग के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की उम्मीद जताई। नियुक्ति पत्र देने के दौरान रमेश यादव, बुल्लु यादव, प्रशांत यादव, मुन्ना खरवार, इबरार अहमद, फिरोज खान, दया यादव, कृष्ण यादव, दुलारे कन्नौजिया, शहर, छोटेलाल यादव, काशी यादव, शाहनवाज खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
