52 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, 15 मई 2026 की भोर में लगभग 3:15 बजे थाना चोपन पुलिस करगरा मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन की ओर से आ रही डार्क मैरून रंग की टाटा मन्जा कार संख्या यूपी16 एजे 9293 को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से छह बोरियों में रखा कुल 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
सोनभद्र

2:42 PM, May 15, 2026
हनीफ खान
जनपद न्यूज़ टाइम्सचोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार, नकदी और मोबाइल भी बरामद
सोनभद्र। जनपद की चोपन पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजा के अलावा एक टाटा मन्जा कार, नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक Abhishek Verma के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार, 15 मई 2026 की भोर में लगभग 3:15 बजे थाना चोपन पुलिस करगरा मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन की ओर से आ रही डार्क मैरून रंग की टाटा मन्जा कार संख्या यूपी16 एजे 9293 को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से छह बोरियों में रखा कुल 52 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
Advertisement
पुलिस ने मौके से श्रावस्ती निवासी प्रदीप कुमार गौतम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा उड़ीसा से लेकर श्रावस्ती जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चोपन में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी में 2740 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन तथा तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई है।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव, हेड कांस्टेबल अजय सिंह यादव, चालक वीरेंद्र कुमार सरोज तथा कांस्टेबल मंटू कुमार सिंह शामिल रहे।