चंदौली में अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 33 गिरफ्तार; 520 लीटर से अधिक शराब बरामद
चंदौली। जिले की कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 15 पुरुषों और 18 महिलाओं समेत कुल 33 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 520.7 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब, 37,690 रुपये नकद और चार वाहन बरामद किए हैं। पकड़ी गई शराब की कुल 2,234 बोतलें, टेट्रा पैक और पाउच शामिल हैं।
चन्दौली

5:09 PM, Nov 3, 2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी तैयारी, महिलाओं के पर्स और कपड़ों में छिपाकर ले जाते थे शराब; चार वाहन और 37,690 रुपये नकद बरामद
चंदौली। जिले की कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 15 पुरुषों और 18 महिलाओं समेत कुल 33 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 520.7 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब, 37,690 रुपये नकद और चार वाहन बरामद किए हैं। पकड़ी गई शराब की कुल 2,234 बोतलें, टेट्रा पैक और पाउच शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह पुलिस टीम के साथ सकलडीहा तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। बाइक चालक फरार हो गया, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति फिसलकर गिर पड़ा और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसकी पहचान बिहार के वैशाली निवासी सुमंत कुमार के रूप में हुई। तलाशी में उसके बैग से शराब बरामद हुई।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि स्थानीय शराब के ठेकों से शराब जुटाकर बंद पड़े रेस्टोरेंट में एकत्र की जाती थी। इसके बाद बिहार में खपाने की तैयारी होती थी। पुलिस ने विभिन्न ब्रांडों की शराब बरामद की है, जिनमें सिग्नेचर, रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड, ऑफिसर्स चॉइस, मैकडॉवेल्स, आफ्टर डार्क और 8 पीएम समेत अन्य ब्रांड शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, तस्करी में शामिल लोग शराब की बोतलों को समाचार पत्रों में लपेटकर पारदर्शी टेप से चिपका देते थे। पुरुष तस्कर इन्हें पिट्ठू बैग और कपड़ों के थैलों में छिपाते थे, जबकि महिला तस्कर हैंड पर्स, सूटकेस, कपड़ों की आस्तीन और शरीर से चिपकाकर बोतलें ले जाती थीं। इसके बाद सवारी ट्रेनों, बसों, टेंपो और दोपहिया वाहनों से छोटी-छोटी खेप बिहार पहुंचाई जाती थी, जहां ऊंचे दामों पर बिक्री की जाती थी।
Advertisement
स्थानीय ठेकों से जुटाई जाती थी शराब
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि स्थानीय शराब के ठेकों से शराब जुटाकर बंद पड़े रेस्टोरेंट में एकत्र की जाती थी। इसके बाद बिहार में खपाने की तैयारी होती थी। पुलिस ने विभिन्न ब्रांडों की शराब बरामद की है, जिनमें सिग्नेचर, रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड, ऑफिसर्स चॉइस, मैकडॉवेल्स, आफ्टर डार्क और 8 पीएम समेत अन्य ब्रांड शामिल हैं।
चार वाहन और नकदी बरामद
पुलिस ने मौके से 37,690 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा एक टेंपो, दो मोटरसाइकिल और एक टीवीएस मोपेड भी कब्जे में ली गई है। मामले में कोतवाली सदर में मुकदमा अपराध संख्या 526/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह सहित कोतवाली पुलिस की टीम शामिल रही। पुलिस ने रेस्टोरेंट के विरुद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भी रिपोर्ट भेजी है।
