मुगलसराय पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 10 पर कार्रवाई
मुगलसराय। थाना मुगलसराय पुलिस ने गुरुवार को संदिग्ध व्यक्तियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक सत्यापन करने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख मार्गों पर 80 लोगों की जांच की गई। पुलिस ने 15 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और सत्यापन किया। इनमें 10 लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 34 के तहत कार्रवाई की गई।
चंदौली

4:15 PM, Aug 20, 2026

थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के चिन्हित हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंचकर उनकी मौजूदगी और गतिविधियों का सत्यापन किया। एक हिस्ट्रीशीटर घर पर मिला, जिसकी गतिविधियों की जानकारी लेकर अभिलेख अद्यतन किए गए।
Advertisement
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान पांच लोगों को सत्यापन के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वहीं सार्वजनिक मार्गों पर अनावश्यक रूप से घूमने और शराब के नशे में शांति व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में 10 लोगों का धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।
अभियान में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के साथ उपनिरीक्षक दीनानाथ सिंह, उपनिरीक्षक सीताराम यादव, हेड कांस्टेबल बसंत सिंह, कांस्टेबल विशाल वर्मा समेत सभी चौकी और हल्का प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ शामिल रहे।