बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न देने की हिदायत
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने और आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
चंदौली

7:22 PM, Mar 9, 2026
सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक संपन्न, दुर्घटनाओं की रोकथाम के दिए निर्देश
ब्लैक स्पॉट पर तत्काल सुधारात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, सुरक्षा उपायों और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने और आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में जितने भी अवैध कट हैं उन्हें बंद कराया जाए और ऐसे स्थानों का चिन्हांकन किया जाए जहां अधिक लोग पैदल सड़क पार करते हैं। उन स्थानों पर फुटओवर ब्रिज बनाए जाने की कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
उन्होंने निर्देश दिया कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट और हॉट स्पॉट स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल किए जाएं। इन स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड, स्ट्रीट लाइट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को सख्ती से लागू कराया जाए।
Advertisement
जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही जनपद के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न देने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने को भी कहा गया।
उन्होंने स्कूलों में संचालित वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच कराने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी मानकों को पूरा करने वाले वाहनों को ही संचालन की अनुमति दी जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को तत्काल सीज करने की कार्रवाई की जाए। साथ ही ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर चालान और सीज की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
