क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और सड़क पर अनावश्यक वाहन खड़ा करने पर दी गई हिदायत, सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने की अपील
चंदौली। यातायात माह नवंबर के तहत सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से बुधवार को पीडीडीयू नगर में ऑटो-टोटो चालकों एवं वाहन स्वामियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, प्रभारी निरीक्षक यातायात-1 एवं थाना प्रभारी मुगलसराय ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया।
चंदौली

3:36 PM, Nov 11, 2026

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में आयोजित बैठक में उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने चालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाने, वाहन के आवश्यक कागजात पूरे रखने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की सलाह दी।
इसके साथ ही सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा नहीं करने तथा यातायात व्यवस्था बाधित न करने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि वाहन चलाते समय चालक अपनी सुरक्षा के साथ यात्रियों की सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दें और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
Advertisement
चंदौली पुलिस ने सभी ऑटो-टोटो चालकों एवं वाहन स्वामियों से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की अपील की।