ग्रेडिंग के लिए अमर वीर इंटर कॉलेज का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष
धानापुर (चंदौली)। अपर निदेशक, राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान एवं सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज राजेंद्र प्रताप के नेतृत्व में शनिवार को जनपद के अमर वीर इंटर कॉलेज धानापुर सहित अन्य माध्यमिक विद्यालयों का ग्रेडिंग के लिए निरीक्षण किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के समन्वय एवं मार्गदर्शन में पहुंची टीम ने विद्यालय की शैक्षिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
धानापुर, चंदौली

8:59 PM, Oct 10, 2026
एनसीईआरटी के सदस्यों ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व के बारे में दी जानकारी
धानापुर (चंदौली)। अपर निदेशक, राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान एवं सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज राजेंद्र प्रताप के नेतृत्व में शनिवार को जनपद के अमर वीर इंटर कॉलेज धानापुर सहित अन्य माध्यमिक विद्यालयों का ग्रेडिंग के लिए निरीक्षण किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के समन्वय एवं मार्गदर्शन में पहुंची टीम ने विद्यालय की शैक्षिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एनसीईआरटी के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं को शैक्षिक गुणवत्ता, अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। टीम ने विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और अमर वीर इंटर कॉलेज की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विशाल सिंह और प्रधानाचार्य अजय शेखर सिंह के नेतृत्व में विद्यालय परिवार ने निरीक्षण टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान किया। साथ ही जनपद भ्रमण पर आए वरिष्ठ अधिकारियों एवं टीम के सदस्यों का अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया गया।
Advertisement
कार्यक्रम में प्रबंधक डॉ. विशाल सिंह, डॉ. ब्रजेश सिंह, प्रधानाचार्य रॉबर्ट्सगंज, प्रधानाचार्य अजय शेखर सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
