मिड-डे मील की थाली में मिला कीड़ा, बीएसए ने बैठाई जांच; दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई,
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सचिन कुमार ने बताया कि एनजीओ 'महिला एवं विकास संस्थान, मोदीनगर (गाजियाबाद)' द्वारा प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को पीडीडीयू नगर क्षेत्र के 13 विद्यालयों में मिड-डे मील का वितरण किया गया था। इसी दौरान कंपोजिट विद्यालय पूर्वी बाजार, पीडीडीयू नगर में भोजन वितरण के समय एक बच्चे की थाली में कीड़ा मिलने की शिकायत मिली।
चंदौली

6:30 PM, Jul 31, 2026
चंदौली। जनपद के पीडीडीयू नगर क्षेत्र स्थित एक सरकारी विद्यालय में शुक्रवार को बच्चों को परोसे गए मिड-डे मील में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग ने तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सचिन कुमार ने बताया कि एनजीओ 'महिला एवं विकास संस्थान, मोदीनगर (गाजियाबाद)' द्वारा प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को पीडीडीयू नगर क्षेत्र के 13 विद्यालयों में मिड-डे मील का वितरण किया गया था। इसी दौरान कंपोजिट विद्यालय पूर्वी बाजार, पीडीडीयू नगर में भोजन वितरण के समय एक बच्चे की थाली में कीड़ा मिलने की शिकायत मिली।
Advertisement
मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसए ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष रूप से कराई जा रही है और जो भी पक्ष या संस्था दोषी पाई जाएगी, उसके विरुद्ध तत्काल प्रभाव से नियमानुसार एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद शिक्षा विभाग ने क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी मिड-डे मील की गुणवत्ता और स्वच्छता की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।