स्काउट-गाइड के इतिहास, उद्देश्य और विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की दी गई जानकारी
शहाबगंज। सोमवार को कस्बा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से एक दिवसीय बिगिनर्स कोर्स का आयोजन किया गया। इसमें 86 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को स्काउट-गाइड के इतिहास, उद्देश्यों तथा संचालित होने वाले विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई।
शहाबगंज, चंदौली

6:09 PM, Oct 12, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। सोमवार को कस्बा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से एक दिवसीय बिगिनर्स कोर्स का आयोजन किया गया। इसमें 86 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को स्काउट-गाइड के इतिहास, उद्देश्यों तथा संचालित होने वाले विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने स्काउट-गाइड की गतिविधियों, अनुशासन, सेवा भावना, सामाजिक दायित्वों और विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्काउट-गाइड के माध्यम से बच्चों में सहयोग, आत्मनिर्भरता, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा सकती है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को स्काउट-गाइड की गतिविधियों से परिचित कराना तथा विद्यालयों में इन गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
Advertisement
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, जिला संगठन आयुक्त सैयद अली अंसारी, जिला स्काउट मास्टर जयप्रकाश रावत, जिला बुलबुल आयुक्त रीता पाण्डेय, जिला आईटी समन्वयक डॉ. भानु प्रताप सिंह, संजय कुमार, प्रतिभा प्रजापति, संतोष त्रिपाठी, केशरी नंदन जायसवाल, प्रभु पाल मौर्य, रामविलास प्रसाद, प्रवीण पाण्डेय, दीनदयाल, समद अली, जाहिदा बेगम, राधेश्याम सिंह और अच्युतानंद त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
