रोजगार सामाजिक न्याय पदयात्रा को भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान का समर्थन, 31 किमी पैदल चले कार्यकर्ता
सोनभद्र। भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान ने रोजगार एवं सामाजिक न्याय के मुद्दे को लेकर निकाली जा रही ‘युवाओं को रोजगार दो’ पदयात्रा को समर्थन देते हुए 31 किलोमीटर की पदयात्रा में सहभागिता की। इस दौरान संविधान निर्माता की तस्वीर जननायक सांसद माननीय संजय सिंह को भेंट की गई।

5:24 PM, Jan 21, 2026
हनीफ खान
जनपद न्यूज़ टाइम्स
सोनभद्र। भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान ने रोजगार एवं सामाजिक न्याय के मुद्दे को लेकर निकाली जा रही ‘युवाओं को रोजगार दो’ पदयात्रा को समर्थन देते हुए 31 किलोमीटर की पदयात्रा में सहभागिता की। इस दौरान संविधान निर्माता की तस्वीर जननायक सांसद माननीय संजय सिंह को भेंट की गई।
भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं जनसेवक छात्र नेता विजय शंकर यादव अपने समर्थकों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में छात्र एवं युवा वर्ग अत्यधिक हताश और निराश है। रोजगार से संबंधित परीक्षाएं न तो समय पर हो रही हैं और न ही पूरी की जा रही हैं, जिससे छात्रों, युवाओं और उनके अभिभावकों में निराशा बढ़ रही है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि महंगी शिक्षा और बेरोजगारी युवाओं के लिए निरंतर चिंता का विषय बनी हुई है। सांसद संजय सिंह द्वारा रोजगार और सामाजिक न्याय को लेकर की जा रही पदयात्रा जनहित में सराहनीय पहल है, जिसे सरकार को गंभीरता से सुनना चाहिए और समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
विजय शंकर यादव ने बताया कि 19 एवं 20 जनवरी को लगभग 31 किलोमीटर की पदयात्रा में वे लगातार शामिल रहे। पैरों में अत्यधिक छाले पड़ जाने के कारण 21 जनवरी को स्वास्थ्य लाभ हेतु अपने गृह जनपद सोनभद्र वापस लौटना पड़ा।
उन्होंने कहा कि युवा और छात्र देश का भविष्य हैं, उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना चुनी हुई सरकारों की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा इसके लिए ठोस नीतियां बनाए जाने की आवश्यकता है।