दुबे की तूफानी बल्लेबाजी और वरुण की फिरकी से भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हराया
शिवम दुबे की शानदार बल्लेबाजी और वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से पराजित कर दिया। गत चैंपियन भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ग्रुप चरण का समापन अजेय रहते हुए किया।
क्रिकेट

7:02 AM, Feb 19, 2026
खेल डेस्क।
शिवम दुबे की शानदार बल्लेबाजी और वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से पराजित कर दिया। गत चैंपियन भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ग्रुप चरण का समापन अजेय रहते हुए किया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 176 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में भारतीय टीम 2024 से अब तक अजेय बनी हुई है।
ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा भारत
ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने अगले दौर के लिए क्वालिफाई किया है। भारत ने अपने चारों मैच जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि पाकिस्तान तीन जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया का सफर शुरुआती दौर में ही समाप्त हो गया।
खराब फील्डिंग के बावजूद जीत
भारतीय टीम ने मुकाबला जरूर जीता, लेकिन फील्डिंग में कमजोरियां साफ नजर आईं। कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने अहम मौकों पर कैच छोड़े। इसके बावजूद शिवम दुबे की विस्फोटक पारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
Advertisement
वरुण की फिरकी में फंसे डच बल्लेबाज
लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की शुरुआत धीमी रही। वरुण चक्रवर्ती ने अपने स्पिन जाल में फंसाते हुए तीन विकेट झटके। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली।
शिवम दुबे की करियर बेस्ट पारी
