भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त
रायपुर। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी।
क्रिकेट

6:30 AM, Jan 24, 2026
खेल
जनपद न्यूज़ टाइम्सरायपुर। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 47 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि रचिन रवींद्र ने 44 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया। ईशान किशन ने 53 गेंदों में 76 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन ठोकते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Advertisement
भारत ने महज 15.2 ओवर में ही 209 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया और 28 गेंद शेष रहते मुकाबला जीत लिया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 से अधिक रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी फुल मेंबर टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम का मनोबल ऊंचा हो गया है और सीरीज में उसकी स्थिति और मजबूत हो गई है।
