कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिक और प्रशासक के रूप में सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और लगन के साथ करना चाहिए। स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस समृद्ध, सुरक्षित और भेदभाव-मुक्त भारत का सपना देखा था, उसे साकार करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने देश की रक्षा में सीमा पर तैनात जवानों और स्वतंत्रता संग्राम के
चंदौली

4:43 PM, Aug 15, 2026
सेनानियों के परिजनों का हुआ सम्मान, डीएम ने अंगवस्त्र व पुष्पमाला भेंट कर जाना कुशलक्षेम
चंदौली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को चंदौली कलेक्ट्रेट परिसर में जिला प्रशासन की ओर से भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने ध्वजारोहण कर देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया।
समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने परिजनों को अंगवस्त्र, पुष्पमाला और मिष्ठान भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों, अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों का त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके परिजनों का सम्मान करना हम सभी के लिए गौरव की बात है।
Advertisement
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिक और प्रशासक के रूप में सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और लगन के साथ करना चाहिए। स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस समृद्ध, सुरक्षित और भेदभाव-मुक्त भारत का सपना देखा था, उसे साकार करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने देश की रक्षा में सीमा पर तैनात जवानों और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के योगदान को भी नमन किया।
कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने नगर पंचायत चंदौली परिसर स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।
