ताला तेनुई व छित्तमपुर गांव में प्रतिमाओं का लोकार्पण, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
शहाबगंज। विकास क्षेत्र के ताला तेनुई गांव में संत शिरोमणि रविदास एवं छित्तमपुर गांव में तथागत बुद्ध, संत शिरोमणि रविदास और बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं का भव्य लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शहाबगंज, चंदौली

6:59 PM, Feb 2, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
शहाबगंज। विकास क्षेत्र के ताला तेनुई गांव में संत शिरोमणि रविदास एवं छित्तमपुर गांव में तथागत बुद्ध, संत शिरोमणि रविदास और बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं का भव्य लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास, तथागत बुद्ध और बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाया। इनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज के कमजोर व वंचित वर्गों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिमाएं केवल प्रतीक नहीं होतीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को महापुरुषों के विचारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम होती हैं।
Advertisement
विशिष्ट अतिथि रमेश मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने संविधान के माध्यम से सभी नागरिकों को समान अधिकार दिलाए, वहीं तथागत बुद्ध ने अहिंसा, करुणा और शांति का संदेश दिया। संत शिरोमणि रविदास ने भक्ति आंदोलन के जरिए सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों की प्रतिमाओं का लोकार्पण समाज में समरसता और एकता को मजबूत करता है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने माल्यार्पण कर महापुरुषों को नमन किया और उनके विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।इस दौरान ग्राम प्रधान राम अशीष मौर्य,पूर्व प्रधान महेन्द्र कुमार,पारस, प्रमोद मौर्य,नारद,अजय कुमार,राजन,चन्दन सेठ, राजकुमार, नरेंद्र राम, राजबली, विनोद,बच्चन,साधु सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।