धानापुर में 400 क्षमता वाले वृहद गो संरक्षण केन्द्र का लोकार्पण, बेसहारा गोवंशों को मिलेगा सुरक्षित आश्रय
धानापुर विकासखंड के सिहावल गांव में नवस्थापित 400 क्षमता वाले वृहद गो संरक्षण केन्द्र का सोमवार को वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह तथा पशुधन राज्यमंत्री ने लखनऊ स्थित पशुपालन विभाग निदेशालय, बादशाहबाग के सभागार से ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से इसका उद्घाटन किया।
धानापुर, चंदौली

6:03 PM, Jul 27, 2026
धानापुर (चंदौली)। धानापुर विकासखंड के सिहावल गांव में नवस्थापित 400 क्षमता वाले वृहद गो संरक्षण केन्द्र का सोमवार को वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह तथा पशुधन राज्यमंत्री ने लखनऊ स्थित पशुपालन विभाग निदेशालय, बादशाहबाग के सभागार से ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से इसका उद्घाटन किया।
Advertisement
नवनिर्मित गो संरक्षण केन्द्र में 400 निराश्रित एवं बेसहारा गोवंशों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाएगा। इस केन्द्र की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्र में घूम रहे बेसहारा गोवंशों के संरक्षण, समुचित देखभाल तथा उनके बेहतर प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि गो संरक्षण केन्द्र का संचालन खंड विकास अधिकारी अथवा शासन द्वारा नामित किसी एनजीओ या फर्म के माध्यम से किया जाएगा, जिससे गोवंशों के रखरखाव, भोजन, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रभावी संचालन किया जा सके।
लोकार्पण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने सहभागिता की। इस अवसर पर राधा संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह, विमल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
