इनामिया गोतस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार सोनू पर बलुआ व चंदौली थाने में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगेस्टर एक्ट व हत्या के प्रयास जैसी धाराएँ शामिल हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

chandauli

news-img

1:38 PM, September 9, 2025

Follow Us:
Whatsapp चैनल से जुड़े


चंदौली। बलुआ थाना पुलिस ने सोमवार को 25 हजार रुपये के इनामिया शातिर गोतस्कर शेखलाल सोनकर उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे ग्राम ककरही निवासी अभियुक्त को दबोचा।

Advertisement

गिरफ्तार सोनू पर बलुआ व चंदौली थाने में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगेस्टर एक्ट व हत्या के प्रयास जैसी धाराएँ शामिल हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद, कांस्टेबल अनुज वर्मा, धर्मेन्द्र कुमार व कृष्ण कुमार यादव शामिल रहे।

पंचांग

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

राज्य

और देखे

विज्ञापन

पंचांग