गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नगवा-चोचकपुर घाट पर नाव संचालन बंद
धानापुर। गंगा में लगातार बढ़ रहे जलस्तर और नदी में बढ़ते प्रवाह को देखते हुए नगवा-चोचकपुर गंगा घाट पर नाव का संचालन बंद कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने यह कदम उठाया है। नाव संचालन बंद होने से गंगा के दोनों तटों के बीच आवागमन करने वाले ग्रामीणों और अन्य लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
धानापुर, चंदौली

10:39 AM, Aug 22, 2026
धानापुर। गंगा में लगातार बढ़ रहे जलस्तर और नदी में बढ़ते प्रवाह को देखते हुए नगवा-चोचकपुर गंगा घाट पर नाव का संचालन बंद कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने यह कदम उठाया है। नाव संचालन बंद होने से गंगा के दोनों तटों के बीच आवागमन करने वाले ग्रामीणों और अन्य लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आरके चौहान ने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए नगवा-चोचकपुर घाट पर नाव संचालन फिलहाल रोक दिया गया है। नदी में पानी अधिक होने के साथ ही तेज बहाव को देखते हुए नाव का संचालन करना यात्रियों के लिए जोखिम भरा हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
Advertisement
नाव के बंद होने से घाट के माध्यम से आवागमन करने वाले लोगों को अब दूसरे रास्तों का सहारा लेनी पड़ेगी। इससे लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करने के साथ ही समय भी अधिक लग रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा के दोनों किनारों पर आवागमन के लिए नाव सेवा महत्वपूर्ण साधन है। ऐसे में नाव संचालन बंद होने से दैनिक कार्यों, बाजार आने-जाने और जरूरी काम से यात्रा करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अवर अभियंता आरके चौहान ने बताया कि गंगा के जलस्तर में कमी आने के बाद नदी की स्थिति का दोबारा आकलन किया जाएगा। जलस्तर और बहाव सामान्य होने तथा सुरक्षा की स्थिति अनुकूल पाए जाने के बाद ही नाव का संचालन पुनः शुरू किया जाएगा। तब तक लोगों से गंगा में जाने और जोखिम उठाकर आवागमन करने से बचने की अपील की गई है।
