बकरीद पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पैदल गश्त के दौरान कस्बा मुगलसराय, काली महाल, कसाव महाल सहित विभिन्न मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल के साथ गश्त की गई।
चंदौली

8:37 PM, May 27, 2026
चंदौली। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल ने थाना मुगलसराय क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया।
पैदल गश्त के दौरान कस्बा मुगलसराय, काली महाल, कसाव महाल सहित विभिन्न मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल के साथ गश्त की गई।
Advertisement
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन, व्यापारियों एवं धर्मगुरुओं से संवाद कर बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुगलसराय विजय प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद