इमरान खान बने उपाध्यक्ष सह ब्लॉक मीडिया प्रभारी
धानापुर। उत्तरप्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई धानापुर की मासिक बैठक शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय धानापुर में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता विस्तार और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कमालपुर निवासी इमरान खान को उपाध्यक्ष सह ब्लॉक मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में संगठन के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष राम सिंह गहरवार और ओम प्रकाश
धानापुर, चंदौली

5:41 PM, Sep 19, 2026
धानापुर। उत्तरप्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई धानापुर की मासिक बैठक शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय धानापुर में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता विस्तार और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कमालपुर निवासी इमरान खान को उपाध्यक्ष सह ब्लॉक मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में संगठन के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष राम सिंह गहरवार और ओम प्रकाश चौबे मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि ब्लॉक इकाइयां जिला संगठन की रीढ़ हैं। ब्लॉक स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, जिला संगठन उतना ही सशक्त होगा। ब्लॉक अध्यक्ष मंगल देव शर्मा ने जिला नेतृत्व के निर्देशों के तहत संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। बैठक में चयन वेतनमान के एरियर को अकारण रिजेक्ट किए जाने समेत अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने समस्याओं को जिला नेतृत्व के समक्ष रखकर समाधान कराने का भरोसा दिलाया। संगठन के विस्तार के तहत कार्यकारिणी में अन्य शिक्षकों को भी जिम्मेदारियां दी गईं। पंकज श्रीवास्तव और सुनील मौर्य को उपाध्यक्ष, संदीप गुप्ता को संगठन मंत्री, अनंत नारायण पटेल को ब्लॉक संगठन मंत्री तथा विजय कुमार गुप्ता को ब्लॉक सह प्रचार मंत्री बनाया गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर इमरान खान ने संगठन के पदाधिकारियों और शिक्षकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए शिक्षक हितों और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान जिला मंत्री अनिल पांडे, ब्लॉक महामंत्री मनीष यादव, इरशाद अहमद, अशोक कुमार पाल, राकेश कुमार भारती, अरविंद कुमार, विंध्याचल प्रसाद, संदीप गुप्ता, शेख इमरान अली, विनोद कुमार, राजेश यादव, जितेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
संक्षेप
Advertisement
