ट्रेन की चपेट में आने से पति की मौत पत्नी हुई घायल
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के मुंसफ कटरा के समीप शनिवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं पत्नी घायल हो गई। मौके पर जुटे आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची जीआरपी ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के नगर के वार्ड नंबर 2 शास्त्री नगर निवासी रामचरण यादव 65 वर्ष अपने पत्नी के साथ पुरानी बाजार मे
चंदौली

4:38 PM, Feb 1, 2026
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के मुंसफ कटरा के समीप शनिवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं पत्नी घायल हो गई। मौके पर जुटे आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची जीआरपी ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के नगर के वार्ड नंबर 2 शास्त्री नगर निवासी रामचरण यादव 65 वर्ष अपने पत्नी के साथ पुरानी बाजार में खरीदारी करने के लिए आए हुए थे। रात में घर लौटते समय दोनों मुंसफ कटरा के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई। इस दौरान पति रामचरण यादव ने अपने पत्नी को धक्का दे दिया जिससे पत्नी कुछ दूर जाकर गिर गई। और वह खुद ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देख मौके पर जुटे आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौक़े पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने तत्काल वृद्ध के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसी बाबत जीआरपी प्रभारी जितेंद्र मौर्या ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध
Advertisement
हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
