धानापुर में पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, ईंट भट्ठे पर विवाद के बाद हुई थी वारदात
धानापुर पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में वांछित आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार खाना बनाने की बात को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
धानापुर, चंदौली

2:47 PM, Jun 6, 2026
धानापुर, चंदौली। धानापुर पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में वांछित आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार खाना बनाने की बात को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
पुलिस के मुताबिक थाना धानापुर क्षेत्र के ग्राम ओडौला स्थित एक ईंट भट्ठे पर 4 जून 2026 को विनोद मांझी (55 वर्ष) निवासी सुंदरचक टोला मतासो, थाना फतेहपुर, जिला गया (बिहार) का अपनी पत्नी फुलवा देवी से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर उसने पत्नी को ईंट भट्ठे पर पटक दिया और मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
घटना के संबंध में थाना धानापुर में मुकदमा संख्या 86/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी विनोद मांझी को ग्राम ओड़ला स्थित कूड़ा घर के पास दैत्रा बाबा के पेड़ के नीचे बने चबूतरे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
विनोद मांझी पुत्र हरि मांझी
निवासी: ग्राम सुंदरचक टोला मतासो, थाना फतेहपुर, जिला गया (बिहार)
उम्र: 55 वर्ष
Advertisement
आपराधिक इतिहास
मुकदमा संख्या 86/2026, धारा 103(1) बीएनएस, थाना धानापुर, जनपद चंदौली
