चार्ली किर्क की हत्या से उठ रहे सैकड़ों सवाल, ओबामा बोले- अमेरिका संवेदनशील मोड़ पर, ट्रंप ने देश को बांटा

अमेरिका पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चार्ली किर्क की हत्या को देश के लिए बड़ा झटका बताया और कहा कि अमेरिका एक संवेदनशील मोड़ पर है। उन्होंने ट्रंप पर आरोप लगाया कि उन्होंने देश को जोड़ने की बजाय और अधिक विभाजित किया है। ओबामा ने ट्रंप की कड़ी भाषा और राजनीतिक विरोधियों को दुश्मन बताने की नीति की भी आलोचना की।

अमेरिका

news-img

6:40 AM, Sep 18, 2025

Follow Us:
Whatsapp चैनल से जुड़े

अमेरिका में बीते दिनों कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की हत्या कर दी गई। इस मामले के चलते ट्रंप प्रशासन पर सैकड़ों सवाल खड़े हो रहे है। आरोप-प्रत्यारोप भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब इस मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बरात ओबामा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चार्ली किर्क की हत्या के बाद और भी स्पष्ट हो गया है कि अमेरिका के संवेदनशील मोड़ पर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को और ज्यादा विभाजित कर दिया है, बजाय इसके कि वे लोगों को साथ लाने का काम करें।

मामले में ओबामा ने मंगलवार को पेंसिलवेनिया के एरी में एक कार्यक्रम में कहा कि हमारे लोकतांत्रिक सिस्टम की सबसे बड़ी बात यही है कि हम एक-दूसरे से असहमत हो सकते हैं, लेकिन हिंसा का सहारा नहीं लेना चाहिए। चाहे वह कोई भी हो, अगर हिंसा होती है तो वह हम सब के लिए खतरा है। इस दौरान ओबामा ने ट्रंप के उस रुख की भी आलोचना की जिसमें वे राजनीतिक विरोधियों को कीट और दुश्मन कहते हैं। उन्होंने कहा कि यह भाषा देश में एक बड़ी समस्या को दर्शाती है।बता दें कि चार्ली किर्क, जो कंजर्वेटिव राजनीति में एक प्रमुख नाम थे, ट्रंप के करीबी भी थे। किर्क की हत्या के बाद ट्रंप ने रेडिकल लेफ्ट के खिलाफ सख्त कदम उठाने की धमकी दी, जिससे लोगों को डर है कि वे राजनीतिक विरोध को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement

पंचांग

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

राज्य

और देखे

विज्ञापन

पंचांग