5 नवंबर को चकिया में किसान सभा का विशाल प्रदर्शन, जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय
शहाबगंज। सहकारी समिति परिसर में उत्तर प्रदेश किसान सभा की बैठक में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी 5 नवंबर को चकिया में विशाल प्रदर्शन करने और इसके लिए पूरे तहसील क्षेत्र में जनजागरण जत्था निकालने की रणनीति बनाई गई।
शहाबगंज, चंदौली

6:01 PM, Oct 16, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सधान खरीद की समस्या, महंगाई और बिजली सहित जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन की तैयारी
शहाबगंज। सहकारी समिति परिसर में उत्तर प्रदेश किसान सभा की बैठक में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी 5 नवंबर को चकिया में विशाल प्रदर्शन करने और इसके लिए पूरे तहसील क्षेत्र में जनजागरण जत्था निकालने की रणनीति बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला मंत्री लालचंद एडवोकेट ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा, बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाने, बिजली के मुद्दे और महंगाई के विरोध में संगठन अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर किसान सभा लगातार संघर्ष करेगी। धान खरीद सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर भी आंदोलन तेज किया जाएगा, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो।
Advertisement
बैठक में आगामी 26 अक्टूबर को साहिबगंज क्षेत्र के हड़ौरा गांव में शहीद दिवस मनाने का भी निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जनसमस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करना और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को आंदोलन से जोड़ने की अपील की।
बैठक में जिला मंत्री लालचंद एडवोकेट पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। किसान सभा के अध्यक्ष मंडल के स्वामीनाथ यादव, नंदलाल राम, अजय शेखर, बडेलाल, बदरू ध्वजारोहण अंसारी, प्रधान नीरज यादव, सोनू राम, चंद्रशेखर चौहान और जयप्रकाश विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने विचार रखे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
