आगजनी से जला मकान, छह माह बाद भी पंचायत भवन में रहने को विवश परिवार
शहाबगंज (चंदौली)। प्राकृतिक आपदा और आर्थिक तंगी के चलते एक परिवार पिछले छह महीने से अपने आशियाने के लिए तरस रहा है। विकासखंड शहाबगंज के ग्राम पंचायत बनभीषमपुर के तेनुई गांव में 14 मई को आंधी के दौरान लगी आग में राम औतार का मकान और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया था। हादसे के बाद से ही परिवार बेघर हो गया। आज भी परिवार को सरकारी आवास की मदद मिलने का इंतजार है।
शहाबगंज, चंदौली

8:07 PM, Oct 10, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सआवास की आस में कट रहे दिन, पत्नी और चार बेटों के साथ पंचायत भवन में गुजर-बसर कर रहा राम औतार का परिवार
शहाबगंज (चंदौली)। प्राकृतिक आपदा और आर्थिक तंगी के चलते एक परिवार पिछले छह महीने से अपने आशियाने के लिए तरस रहा है। विकासखंड शहाबगंज के ग्राम पंचायत बनभीषमपुर के तेनुई गांव में 14 मई को आंधी के दौरान लगी आग में राम औतार का मकान और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया था। हादसे के बाद से ही परिवार बेघर हो गया। आज भी परिवार को सरकारी आवास की मदद मिलने का इंतजार है।
जानकारी के अनुसार, 14 मई को आई आंधी के दौरान राम औतार के घर में आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में मकान के साथ ही घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। हादसे के बाद परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार अपना मकान बनवाने में असमर्थ है।
Advertisement
मजबूरी में राम औतार अपनी पत्नी अनीता और चार पुत्रों सुजीत, अमरजीत, सर्वजीत तथा इंद्रजीत के साथ गांव के पंचायत भवन में रहने को विवश हैं। छह महीने से परिवार इसी तरह गुजर-बसर कर रहा है। एक तरफ परिवार को अपने घर के दोबारा निर्माण की चिंता सता रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक सहायता मिलने की उम्मीद में परिवार की निगाहें जिम्मेदार अधिकारियों पर टिकी हैं।
इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र भारती ने बताया कि आग से जले मकान का सर्वे कराने के बाद पीड़ित परिवार का चयन कर लिया गया है। जल्द ही लाभार्थी के खाते में आवास निर्माण के लिए धनराशि भेज दी जाएगी।
