गौसपुर में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
कमालपुर (चंदौली)। सकलडीहा थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव के पास शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो दोनों युवकों को रौंदते हुए निकल गई। हादसे में बाइक पर सवार डेढ़ साल का मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच
कमालपुर, चंदौली

1:32 PM, Nov 27, 2026
डेढ़ साल के मासूम को दवा दिलाने कमालपुर जा रहे थे अंजित गुप्ता, हादसे में बाल-बाल बचा बच्चा; पिकअप की टक्कर से हुआ हादसा
कमालपुर (चंदौली)। सकलडीहा थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव के पास शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो दोनों युवकों को रौंदते हुए निकल गई। हादसे में बाइक पर सवार डेढ़ साल का मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मृतकों की पहचान खोर गांव निवासी अंजित गुप्ता (34 वर्ष), पुत्र मिठाई लाल गुप्ता तथा दीपक विश्वकर्मा (28 वर्ष), पुत्र बब्बन विश्वकर्मा के रूप में हुई है। दोनों युवक मोटरसाइकिल संख्या यूपी 67 एस 0551 से जा रहे थे। बताया जाता है कि अंजित गुप्ता अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र को दवा दिलाने के लिए कमालपुर जा रहे थे। इसी दौरान गौसपुर के पास यह हादसा हो गया।
Advertisement
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रास्ते में एक पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच पीछे से आ रही स्कॉर्पियो संख्या यूपी 32 एचए 5005 दोनों युवकों को कुचलते हुए निकल गई। गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे की भयावहता के बीच डेढ़ साल का मासूम चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो चालक ने युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
एक ही गांव के दो युवकों की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जिस पिता की गोद में बैठकर मासूम इलाज के लिए जा रहा था, उसी हादसे में उसके सिर से पिता का साया उठ गया। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।
