भिटियां मंदिर परिसर में किसान विकास मंच का होली मिलन समारोह संपन्न
शहाबगंज। क्षेत्र के भिटियां मंदिर परिसर में सोमवार को किसान विकास मंच की ओर से होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान उपस्थित किसानों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
शहाबगंज, चंदौली

5:11 PM, Mar 9, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। क्षेत्र के भिटियां मंदिर परिसर में सोमवार को किसान विकास मंच की ओर से होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान उपस्थित किसानों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
किसान विकास मंच के अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने कहा कि आज किसान खेती से जुड़ी कई समस्याओं का सामना कर रहा है। उन्होंने किसानों से संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करने की आवश्यकता बताई।
अशोक सिंह ने कहा कि अभी भी कई किसानों को धान का भुगतान नहीं मिला है। पोर्टल बंद होने के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है, जिसके खिलाफ संघर्ष की जरूरत है।
श्याम बिहारी सिंह ने किसानों को सजग रहने की सलाह देते हुए कहा कि यदि समय रहते किसान एकजुट नहीं हुए तो भविष्य में और बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
Advertisement
संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने भी किसानों की समस्याओं पर विस्तार से विचार रखते हुए कई होली गीत सुनाकर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। उन्होंने “भींगी सारी गुलाबी चुनरिया रे” और “होली के दिन खिल जाते हैं” जैसे गीत गाकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
बैठक में किसान विकास मंच का स्थापना दिवस 28 मार्च को बरियारपुर में मनाने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में इंद्रदेव यादव, बिजयमल मौर्य, सुरेश मौर्य, अशोक कुमार द्विवेदी, अयूब खान, दुर्गेश पांडेय, राम भरत सिंह, रमेश पांडेय, राधेश्याम सिंह, सुदामा यादव, अनिल पांडेय, राजेश्वर सिंह, अनिल सिंह, राम अशोक पांडेय, रामानुज पांडेय, राकेश सिंह, अविनाश सिंह, चंद्रेश पांडेय, जय किशोर सिंह, दीनबंधु सिंह, दीनदयाल सिंह, अवधेश सिंह, अम्बुज सिंह, सिप्पू सिंह, मनमोहन सिंह, शिवाजी सिंह और सत्य नारायण दूबे सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अयूब खान ने की, जबकि संचालन राम अवध सिंह ने किया।
