जानलेवा हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
पुलिस के अनुसार 2 जून 2026 को कैलाशपुरी महमूदपुर निवासी राम लखन गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि उनके पिता मुन्नका प्रसाद गुप्ता पर गुरुद्वारा के सामने पेट्रोल पंप के पास राकेश कुमार गिरी ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का उपचार ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी में चल रहा है। मामले में थाना मुगलसराय पर मुकदमा संख्या 268/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज
chandauli

3:16 PM, Jun 3, 2026
मुगलसराय, चन्दौली। थाना मुगलसराय पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित चाकू बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में हत्या के प्रयास, गुंडा एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार 2 जून 2026 को कैलाशपुरी महमूदपुर निवासी राम लखन गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि उनके पिता मुन्नका प्रसाद गुप्ता पर गुरुद्वारा के सामने पेट्रोल पंप के पास राकेश कुमार गिरी ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का उपचार ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी में चल रहा है। मामले में थाना मुगलसराय पर मुकदमा संख्या 268/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविनगर काली मंदिर मोड़ के पास से आरोपी राकेश कुमार गिरी उर्फ विजय गिरी (62 वर्ष) निवासी पटेल नगर, मुगलसराय को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है।
Advertisement
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले कैलाशपुरी क्षेत्र में उसका विवाद हुआ था। 2 जून की रात दोबारा विवाद होने पर उसने चाकू से हमला कर दिया और बाद में गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी थाना मुगलसराय का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध वर्ष 2006 और 2007 में हत्या के प्रयास सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विजय राज, उपनिरीक्षक सुभाष प्रसाद, कांस्टेबल राहुल कुमार यादव तथा कांस्टेबल संजीव कुमार पटेल शामिल रहे।
