चांदी के कड़े और चार हजार रुपये के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
सकलडीहा, चंदौली। थाना सकलडीहा पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का एक जोड़ी चांदी का कड़ा और चार हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
चन्दौली

3:23 PM, Nov 1, 2026
घर की छत के रास्ते घुसकर आलमारी से की थी चोरी, सकलडीहा पुलिस ने नहर मोड़ के पास से दबोचा
सकलडीहा, चंदौली। थाना सकलडीहा पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का एक जोड़ी चांदी का कड़ा और चार हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, जलालपुर दरियापुर निवासी जयशंकर यादव ने 28 अक्टूबर को तहरीर देकर बताया था कि दिन में करीब तीन बजे अज्ञात चोर घर की छत के रास्ते अंदर घुसा और आलमारी में रखे एक जोड़ी चांदी के कड़े तथा पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त बताए गए विकाश कुमार उर्फ छोटू उर्फ छोटकन (28) निवासी दरियापुर को चिह्नित किया। पुलिस ने रविवार सुबह करीब 8:30 बजे घरचित नहर मोड़ के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के चांदी के कड़े और चार हजार रुपये नकद बरामद हुए।
Advertisement
