यूट्यूबर सरोज के खिलाफ उतरे हिंदू संगठन: गिरफ्तारी की मांग, हिंदू देवी-देवताओं पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

जिसमें सरोज की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई।मड़िहान थाना क्षेत्र के सिहवान गढ़वा निवासी सरोज ने अपने चैनल पर अपलोड बिरहा गीत में हिंदुओं की आराध्य देवी मां दुर्गा, भगवान शिव और विष्णु पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। विहिप का आरोप है कि इससे हिंदू समाज की भावनाएं गंभीर रूप से आहत हुई हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया, जहां यूजर्स ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की अपील की।

सोनभद्र

news-img

7:17 PM, Sep 20, 2025

Follow Us:
Whatsapp चैनल से जुड़े

हनीफ खान ब्यूरो चीफ मिर्जापुर


मिर्जापुर । बिरहा गायिका सरोज सरगम के यूट्यूब वीडियो ने सनातन धर्म और मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण हंगामा मचा दिया है। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें सरोज की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई।मड़िहान थाना क्षेत्र के सिहवान गढ़वा निवासी सरोज ने अपने चैनल पर अपलोड बिरहा गीत में हिंदुओं की आराध्य देवी मां दुर्गा, भगवान शिव और विष्णु पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। विहिप का आरोप है कि इससे हिंदू समाज की भावनाएं गंभीर रूप से आहत हुई हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया, जहां यूजर्स ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की अपील की।

Advertisement

प्रदर्शन में विहिप जिलाध्यक्ष माता सहाय, जिला मंत्री श्रीकृष्ण सिंह, विभाग संयोजक प्रवीण समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल हुए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन तेज होंगे, और जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। पुलिस ने मड़िहान थाने में छह एफआईआर दर्ज की हैं, जांच जारी है। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि साइबर विशेषज्ञों की टीम गठित कर आरोपी को शीघ्र पकड़ा जाएगा। सरोज आकाशवाणी व दूरदर्शन से जुड़ी लोकप्रिय गायिका हैं, लेकिन यह पहला विवाद नहीं। पहले भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगे हैं। हिंदू संगठनों ने इसे 'आस्था पर हमला' करार दिया, जबकि कुछ ने सामाजिक एकता के लिए तत्काल न्याय की मांग की। नवरात्रि से ठीक पहले यह घटना हिंदू समाज में तनाव बढ़ा रही है।

पंचांग

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

राज्य

और देखे

विज्ञापन

पंचांग