92 विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें हटेंगी, डीएम ने विद्युत विभाग को लगाई फटकार
चंदौली। जिले के करीब 92 विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (LT) बिजली की लाइनों को अब युद्धस्तर पर हटाया जाएगा। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। इस दौरान पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद विद्युत विभाग की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और विशेष अभियान चलाकर प्राथमिकता के आधार
चंदौली

6:24 PM, Aug 31, 2026
पूर्व निर्देश के बाद भी काम में तेजी नहीं आने पर जताई नाराजगी, लिखित में मांगी कार्य पूरा करने की समयसीमा
चंदौली। जिले के करीब 92 विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (LT) बिजली की लाइनों को अब युद्धस्तर पर हटाया जाएगा। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। इस दौरान पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद विद्युत विभाग की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और विशेष अभियान चलाकर प्राथमिकता के आधार पर लाइनों को हटाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जिले में करीब 92 ऐसे विद्यालय चिह्नित किए गए हैं, जिनके ऊपर से हाईटेंशन बिजली की लाइनें गुजर रही हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इन लाइनों को हटाया जाना आवश्यक है।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि पूर्व में निर्देश दिए जाने के बावजूद विद्युत विभाग की ओर से कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Advertisement
उन्होंने निर्देश दिया कि विशेष अभियान चलाकर विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनों को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए और विद्यालयों को सुरक्षित किया जाए। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कार्य पूरा करने की तिथि लिखित रूप में लेने और संबंधित अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए।
डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं को कार्य की नियमित निगरानी करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि किसी एक्सईएन स्तर के अधिकारी की ओर से कार्य में लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और उच्चाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी जाए।
बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारी, विद्युत विभाग के सभी एक्सईएन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
