हीट वेव से दहला ग्रामीण क्षेत्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बढ़ी मरीजों की संख्या
लगातार बढ़ते तापमान और भीषण हीट वेव के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अस्पतालों में बुखार, उल्टी, चक्कर, डिहाइड्रेशन और लू लगने के मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और खेतों में काम करने वाले मजदूरों पर इसका सबसे अधिक अ
शहाबगंज, चंदौली

10:19 AM, Apr 23, 2026
शहाबगंज। लगातार बढ़ते तापमान और भीषण हीट वेव के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अस्पतालों में बुखार, उल्टी, चक्कर, डिहाइड्रेशन और लू लगने के मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और खेतों में काम करने वाले मजदूरों पर इसका सबसे अधिक असर देखा जा रहा है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. नीलेश मालवीय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में गर्मी से संबंधित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। उन्होंने लोगों से दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने को कहा है।
Advertisement
डॉ. मालवीय ने बताया कि सिर को कपड़े या टोपी से ढककर बाहर निकलें और हल्के सूती कपड़े पहनें। किसी भी व्यक्ति को चक्कर, तेज बुखार या बेहोशी जैसी शिकायत होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
