धानापुर ब्लॉक के प्रधानों ने ब्लाक प्रमुख अजय सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा धन्यवाद ज्ञापन
प्रधानों ने ज्ञापन में कहा कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी प्रशासक के रूप में कार्य करने का अवसर दिए जाने पर सभी प्रधान सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं को पूरी जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
धानापुर, चंदौली

5:06 PM, May 27, 2026
चंदौली। विकास खंड धानापुर सभागार में मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में प्रधान उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित धन्यवाद ज्ञापन अजय सिंह के माध्यम से सौंपा।
प्रधानों ने ज्ञापन में कहा कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी प्रशासक के रूप में कार्य करने का अवसर दिए जाने पर सभी प्रधान सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं को पूरी जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
Advertisement
ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को जो जिम्मेदारी दी गई है, वह गांवों के विकास को गति देने वाला निर्णय है। उन्होंने कहा कि सभी प्रधान गांव की समस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का कार्य करेंगे। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सभी का उद्देश्य है।
बैठक में प्रधान अरशद, सियाराम यादव, धर्म सिंह, रामजी कुशवाहा, गुड्डू, छोटू एवं तारा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।