खड़ान के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर
धानापुर थाना क्षेत्र के खड़ान गांव के समीप रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
धानापुर, चंदौली

मृतक का फाइल फोटो
6:54 PM, Jul 12, 2026
धानापुर। थाना क्षेत्र के खड़ान गांव के समीप रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जमुर्खा गांव निवासी अमित सिंह के रूप में हुई है। वहीं सहेपुर निवासी प्रदीप और अरविंद गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।
Advertisement
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं। आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अमित सिंह की मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों घायलों का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
