हाथीनाला पुलिस ने गोवंश तस्करी का किया खुलासा, दो अभियुक्त जेल भेजे
पुलिस द्वारा मौके से दो अभियुक्तों लालबाबू सोनी पुत्र सुरेश सोनी, निवासी ग्राम हरना कछार, पोस्ट घीवही, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 25 वर्ष) तथा बब्लू उर्फ बसन्त लाल अगरिया पुत्र राम किशुन, निवासी रास पहरी, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया
सोनभद्र

8:29 PM, Jan 1, 2026
हनीफ खान ब्यूरो
जनपद न्यूज़ टाइम्ससोनभद्र। जनपद सोनभद्र के हाथीनाला थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध गोवंश तस्करी का पर्दाफाश किया है। वाहन संख्या UP64 CT 4587 के चालक द्वारा गोवंश को अवैध रूप से गोकशी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा मौके से दो अभियुक्तों लालबाबू सोनी पुत्र सुरेश सोनी, निवासी ग्राम हरना कछार, पोस्ट घीवही, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 25 वर्ष) तथा बब्लू उर्फ बसन्त लाल अगरिया पुत्र राम किशुन, निवासी रास पहरी, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना हाथीनाला पर कुल छः अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0–01/2026, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
मामले में नामजद अभियुक्त
लालबाबू सोनी पुत्र सुरेश सोनी, निवासी ग्राम हरना कछार, पोस्ट घीवही, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र।
बब्लू उर्फ बसन्त लाल अगरिया पुत्र राम किशुन, निवासी रास पहरी, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
Advertisement
राहुल खान पुत्र फिराजुल खान, निवासी बिसुनपुर टोला बेलवाखाड़, थाना नगर उटारी, जनपद गढ़वा (झारखंड)।
वकील खान। आलम खान, निवासी करकी माइनर, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
बब्लू खान, निवासी सलखन, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
पुलिस टीम
