शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी, हरियाणा निवासी ने एसपी से लगाई गुहार
चंदौली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान हरियाणा निवासी एक व्यक्ति ने शादी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके भाई की शादी थाना बलुआ क्षेत्र की एक युवती से हुई थी, लेकिन विवाह के बाद पूरा परिवार सुनियोजित तरीके से ठगी का शिकार हो गया।
चंदौली

5:08 PM, Aug 25, 2026

शिकायतकर्ता के अनुसार शादी के बाद जब उसका भाई और परिवार बलुआ क्षेत्र में आए तो उनसे खरीदारी, घरेलू सामान और अन्य आवश्यकताओं के नाम पर अलग-अलग माध्यमों से कई लाख रुपये लिए गए। आरोप है कि रकम लेने के बाद विवाहिता और उसके परिजन शादी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज एवं रजिस्ट्रेशन उपलब्ध कराए बिना अचानक गायब हो गए।
Advertisement
पीड़ित ने इसे शादी का झांसा देकर की गई सुनियोजित ठगी बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चंदौली ने थाना प्रभारी बलुआ को प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस का कहना है कि प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।