अनिल तिवारी को ओबरा विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने पर खुशी
शहाबगंज। क्षेत्र के राममाड़ो गांव निवासी एवं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अनिल तिवारी को सोनभद्र जिले की ओबरा विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। पार्टी की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
शहाबगंज, चंदौली

5:22 PM, Oct 10, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। क्षेत्र के राममाड़ो गांव निवासी एवं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अनिल तिवारी को सोनभद्र जिले की ओबरा विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। पार्टी की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि अनिल तिवारी लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़कर कार्य कर रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके प्रभारी बनाए जाने से सोनभद्र जिले में भाजपा के संगठनात्मक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
क्षेत्र के हरेराम पाण्डेय, संजय मिश्रा, चंद्रशेखर मौर्य सहित अन्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अनिल तिवारी को ओबरा विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
Advertisement
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। इससे संगठन के विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में बेहतर तालमेल स्थापित करने में मदद मिलेगी।
राममाड़ो गांव सहित शहाबगंज क्षेत्र के लोगों ने भी अनिल तिवारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में ओबरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियां और अधिक प्रभावी होंगी तथा संगठन को नई दिशा मिलेगी।
