गुरेहू निवासी मुकेश की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, रक्षाबंधन पर आया था ससुराल
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के पीथापुर गांव में शनिवार सुबह रेलवे लाइन पार करते समय अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश राय निवासी गुरेहू गांव, थाना धानापुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों और ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया।
सकलडीहा, चंदौली

8:56 AM, Aug 29, 2026
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के पीथापुर गांव में शनिवार सुबह रेलवे लाइन पार करते समय अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश राय निवासी गुरेहू गांव, थाना धानापुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों और ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया।
बताया गया कि मुकेश राय रक्षाबंधन के पर्व पर अपनी पत्नी के साथ पीथापुर स्थित ससुराल आया था। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे वह शौच के लिए रेलवे पटरी की ओर गया था। इसी दौरान पोल संख्या 731/16 के पास रेलवे लाइन पार करते समय वह अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Advertisement
घटना की जानकारी मिलते ही नई बाजार चौकी प्रभारी जनक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
नई बाजार चौकी प्रभारी जनक सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे युवक रेलवे पटरी की ओर शौच के लिए गया था। प्रथम दृष्टया अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत होने की संभावना है। शव को कब्जे में लेकर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।