चंदौली के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते मेडल

एथलेटिक्स एसोसिएशन चंदौली के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल जीतकर देश और जिले का मान बढ़ाएँगे।

प्रयागराज

news-img

6:37 PM, Sep 16, 2025

Follow Us:
Whatsapp चैनल से जुड़े


अध्यक्ष अजय सिंह और सचिव सतीश कुमार सिंह ने दी जानकारी

Img

Chandauli। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में 14 से 16 सितम्बर तक आयोजित 60वीं उत्तर प्रदेश राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चंदौली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि से जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है।

Advertisement

चंदौली के सचिन यादव अंडर 20 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5000 मीटर और 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रकार श्रद्धा पटेल अंडर 20 ने 5000 मीटर में कांस्य पदक और 3000 मीटर में रजत पदक हासिल किया। प्रतिमा वर्मा ने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। वहीं शनि कुमार अंडर 20 ने 10 किमी वॉक रेस में रजत पदक अपने नाम किया।

एथलेटिक्स एसोसिएशन चंदौली के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल जीतकर देश और जिले का मान बढ़ाएँगे।

सचिव सतीश कुमार सिंह ने भी खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चंदौली की खेल प्रतिभा लगातार निखर रही है और यह युवा आने वाले वर्षों में और भी बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करेंगे।

पंचांग

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

राज्य

और देखे

विज्ञापन

पंचांग