बीपीएल प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
क्षेत्र के बड़गांवा गांव में आयोजित बीपीएल नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का भब्य शुभारंभ शुक्रवार की देर शाम को बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान एवं पूर्व विधायक तथा पावर ग्रिड कारपोरेशन के डायरेक्टर शिव तपस्या पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
शहाबगंज, चंदौली

8:53 PM, May 22, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
शहाबगंज। क्षेत्र के बड़गांवा गांव में आयोजित बीपीएल नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का भब्य शुभारंभ शुक्रवार की देर शाम को बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान एवं पूर्व विधायक तथा पावर ग्रिड कारपोरेशन के डायरेक्टर शिव तपस्या पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता का पहला लीग मैच इलिया और चकिया की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच शुरू होने से पहले अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर मंत्री जमा खान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल आपसी भाईचारे और अनुशासन की भावना को मजबूत करता है तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा देता है।
Advertisement
वहीं शिव तपस्या पासवान ने कहा कि क्रिकेट युवाओं का सबसे लोकप्रिय खेल बन चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होने से छिपी प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देती हैं।
कार्यक्रम में सपा नेता टोनी खरवार, ग्राम प्रधान बड़गांवा गुलफाम अहमद मिक्कू, प्रधान सजाउद्दीन, मुश्ताक खान, तनवीर खान, गब्बर यादव, हारुन रशीद, शाकिब सिद्दीकी, आकिब अहमद, महताब, आमिर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन गुलफाम अहमद मिक्कू ने किया।
