30 जुलाई को धानापुर में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, सुबह 6 बजे नरौली गंगा घाट से होगा शुभारंभ
श्रावण मास के पावन अवसर पर धानापुर में 30 जुलाई (बृहस्पतिवार) को भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा का शुभारंभ प्रातः 6 बजे नरोली घाट से होगा, जहां से शिवभक्त गंगाजल लेकर श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर, दशमी तालाब तक पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
धानापुर, चंदौली

6:09 PM, Jul 28, 2026
धानापुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर धानापुर में 30 जुलाई (बृहस्पतिवार) को भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा का शुभारंभ प्रातः 6 बजे नरोली घाट से होगा, जहां से शिवभक्त गंगाजल लेकर श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर, दशमी तालाब तक पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
आयोजन ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह के सौजन्य से किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रा में शामिल होने की अपील की है। साथ ही यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सहयोग की भी अपील की गई है।
Advertisement
श्रावण मास में आयोजित होने वाली इस धार्मिक यात्रा को लेकर शिवभक्तों में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति ने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ पूरे श्रद्धा एवं भक्ति भाव से जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा को लेकर कस्बा सहित क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है अभी से ही चट्टी चौराहों पर बैनर पोस्टर से भक्तिमय माहौल बन गया है।
