धानापुर में निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धा और उत्साह का माहौल
कलश यात्रा महिलाओं द्वारा सन्हौली गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर प्रारंभ की गई, जो गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु सिर पर कलश रखकर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया
चंदौली

11:45 AM, Apr 19, 2026
धानापुर। क्षेत्र के रामरजाय में स्थित श्री संकट हरण हनुमान मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत रविवार सुबह भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह कलश यात्रा महिलाओं द्वारा सन्हौली गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर प्रारंभ की गई, जो गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु सिर पर कलश रखकर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था की गई थी। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, उत्साह और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
Advertisement
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी दिनों में हरिकीर्तन, शोभायात्रा, प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारे का कार्यक्रम भी निर्धारित है।
इस दौरान राजनरायन यादव, रामबचन यादव, मनोज यादव, जितेंद्र यादव, अभिमन्यु सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
